{"_id":"3aa10b8b6b08f581b681e6344ee822a0","slug":"fire-bullets-on-acused-in-court-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः जज के चैंबर के सामने कैदी को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः जज के चैंबर के सामने कैदी को गोलियों से भूना
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में जज के चैंबर के सामने ही कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक कैदी को गोलियों से भून दिया। दोहरे हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों के आरोपी कैदी जुगनू को पुलिस पेशी के लिए ले जा रही थी। बदमाशों के हमले में कैदी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के मुताबिक दोहरे हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों में मुजफ्फरपुर जेल में बंद कैदी जुगनू को पेशी के लिए सोमवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट लाया गया। कोर्ट परिसर में प्रवेश करते ही पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने कैदी जुगनू पर अचानक गोलियां बरसा दी। हमले में जुगनू को तीन गोलियां लगी, जिससे वह बुरी तह घायल हो गया। हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एसएसपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हमला रंजिश में किया गया। कैदी को गंभीर हालत में श्रीकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कैदी की सुरक्षा में आए दो हवलदार और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन