फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire broke out due to leakage of gas from cylinder in kitchen in Bettiah, 5 scorched; One critical

Bihar News: रसोई में सिलेंडर से गैस रिसने पर लगी आग, एक मासूम सहित पांच झुलसे; एक की हालत चिंताजनक

Sun, 13 Aug 2023 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

Bihar: बेतिया में रसोईघर में गैस सिलेंडर में रिसाव होने पर लगी आग से एक ही परिवार के पांच बच्चे झुलस गए। उनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई। सभी का मैनाटांड़ सीएचसी में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Fire broke out due to leakage of gas from cylinder in kitchen in Bettiah, 5 scorched; One critical
अस्पताल में इलाजरत आग में झुलसे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में गैस सिलेंडर में रिसाव होने पर लगी आग से एक ही परिवार के एक मासूम सहित पांच लोग झुलस गए। वहीं, एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। यह घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बास्ठा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी वजीर आलम की बेटी शमा परवीन (15) रविवार की सुबह खाना बना रही थी। इस दौरान रसोई घर में उसके साथ उसका छह साल का छोटा भाई मारूफ राजा, चाचा आजम आलम का बेटा जावेद आलम (8), इमाम आजम की बेटी हबीबू नेशा (8) और बेटा गोलू आलम (1) मौजूद थे। इसी दौरान सिलेंडर से अचानक गैस रिसने लगी, जिसने आग पकड़ ली। लपटें इतनी तेज हो गईं कि आग को बुझाना मुश्किल हो गया और रसोईघर में मौजूद पांचों लोग आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में शमा परवीन, मारूफ राजा, हबीबू नेशा, जावेद आलम और परवेज आलम सहित सभी लोग झुलस गए। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जबतक अगल-बगल के लोग आते और रसोईघर में लगी आग को बुझाते, तब तक पांचों लोग झुलस गए थे। वहीं, शमा परवीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पांचों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता शमा परवीन ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी। उसकी मां इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। इसी कारण वह खाना बना रही थी। तब तक अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे गैस ने आग पकड़ ली। इस वजह से वह और उसके चार छोटे भाई बहन आग की चपेट में आ गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गैस से झुलसे पांचों घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, एक की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed