{"_id":"5a0338044f1c1b6a678ba508","slug":"fire-breaks-out-in-a-coach-of-amarpali-express-in-railway-yard-in-katihar-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग ली
- फोटो : ANI (@ANI) _ Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटिहार रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 अचानक धू-धू कर जल उठी। ट्रेन से उठ रही आग की ऊंची-ऊंची लपटों से अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
खबरों के मुताबिक बिहार में कटिहार स्टेशन के रेलयार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल बोगी में शार्टसर्किट के कारण आग लगी। बचाव कार्य में जुटे रेल कर्मियों ने ट्रेन की दूसरी बोगियों को अलग किया, नहीं तो पूरी की पूरी ट्रेन जल कर खाक हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out in a coach of Amarpali Express in Railway yard in Bihar's Katihar pic.twitter.com/ajs1ar9Hpu
— ANI (@ANI) November 8, 2017विज्ञापन
खबरों के मुताबिक बिहार में कटिहार स्टेशन के रेलयार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल बोगी में शार्टसर्किट के कारण आग लगी। बचाव कार्य में जुटे रेल कर्मियों ने ट्रेन की दूसरी बोगियों को अलग किया, नहीं तो पूरी की पूरी ट्रेन जल कर खाक हो जाती।
विज्ञापन
ट्रेन में लगी आग का वीडियो देखें
यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग ली
- फोटो : ANI (@ANI) _ Twitter
आम्रपाली एक्सप्रेस कटिहार से अमृतसर तक जाती है। एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने रेल के कोच में आग लगने की पुष्टि की है।
हालांकि, उन्होंने आम्रपाली एक्सप्रेस में आग लगने से इनकार किया। उनके मुताबिक यह एक एक्सट्रा कोच थी जिसका इस्तेमाल किसी ट्रेन की बोगी में खराबी आने के बाद विकल्प के रूप में किया जाता था।
उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।