फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR registered against Kanhaiya Kumar for attack on Patna AIIMS doctors

पटना एम्स के डॉक्टरों पर हमले को लेकर कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 16 Oct 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 16 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against Kanhaiya Kumar for attack on Patna AIIMS doctors
कन्हैया कुमार

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना स्थित एम्स में एक जूनियर डॉक्टर और एक सुरक्षा गार्ड पर हमले के आरोप में सोमवार को फुलवारीशरीफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद सहित अन्य दलों ने इस घटना की निंदा की है। फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद कैसर आलम ने आज बताया कि पटना एम्स चिकित्सक संघ द्वारा दर्ज करायी गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कन्हैया रविवार रात्रि अपने 100 अन्य समर्थकों के साथ उक्त अस्पताल में भर्ती अपने एक पुराने सहयोगी से मिलने पहुंचे। इतने लोगों को लेकर भीतर जाने से रोके जाने पर उन्होंने एक इंटर्न डाक्टर और एक सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कन्हैया और उनके समर्थकों ने डॉक्टर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस वारदात को लेकर नाराज डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई और कन्हैया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कन्हैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट किये जाने की निंदा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि कन्हैया का यह आचरण न सिर्फ निंदनीय है बल्कि गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है। पांडेय ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कन्हैया प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के इशारे पर राज्य में माहौल खराब कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्हैया की इस हरकत से न सिर्फ एम्स की व्यवस्था पर असर पड़ा है बल्कि डाक्टरों में भी रोष है। पांडेय ने कहा कि कन्हैया राज्य में नेता के तौर पर प्रोजेक्ट होने का असफल प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष ऐसी मानसिकता वाले लोगों को बतौर बिहार से चुनाव लड़ाने की फिराक में है, लेकिन राज्य की जनता ऐसे लोगों को जगह देने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही कन्हैया को कल घटना के समय पता चला कि पुलिस आने वाली है तो वह वहां से भाग निकले, नहीं तो वह कल ही गिरफ्तार कर लिए जाते। पांडेय ने कहा कि कन्हैया जिन्हें अपने साथ एम्स लेकर गए थे उनका नाम-पता भी कन्हैया को बताना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन का राज है, लेकिन कन्हैया जैसे तथाकथित नेता अस्पताल में उपद्रव फैलाकर विधि-व्यवस्था में खलल डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए जेल ही एकमात्र जगह है, जहां वे अपनी गलती का पश्चाताप कर सकें। सरकार एम्स में हुई इस घटना को लेकर गंभीर है और ऐसे उद्दंड लोगों से निपटने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed