फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR filed against priyanka gandhi

'नीच राजनीति' बयान पर फंसी प्रियंका, दर्ज हुए दो केस

Thu, 08 May 2014 08:41 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against priyanka gandhi

बिहार भाजपा के दो नेताओं ने पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘नीच राजनीति’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की प्रचारक प्रियंका गांधी के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन


राज्य भाजपा के महासचिव सुराजनंदन मेहता ने पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामाकांत यादव की अदालत में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रियंका की टिप्पणी से समूहों के बीच दुश्मनी और शांति भंग होगी।

विज्ञापन

प्रियंका के खिलाफ एक और मामला दर्ज

FIR filed against priyanka gandhi

सूत्रों के मुताबिक इस मामले पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हो सकती है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रियंका ने मोदी को अपमानित किया, क्योंकि वह पिछड़े वर्ग से आते हैं।

प्रियंका के खिलाफ दरभंगा की अदालत में एक दूसरा मामला दर्ज करवाया गया है। भाजपा मछुआरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन साहनी ने जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र पांडे की अदालत में ऐसा ही मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed