फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR file against Lalu yadav and amit Shah

लालू और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 07 Oct 2015 08:01 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
FIR file against Lalu yadav and amit Shah

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन


लालू पर भाजपा अध्यक्ष को नरभक्षी कहने का मामला दर्ज हुआ है, जबकि शाह ने राजद प्रमुख को चारा चोर कहा था। पटना स्थित सचिवालय थाना में लालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा विवादास्पद बीफ वाले बयान पर लालू के खिलाफ दरभंगा के बेनीपुर एसीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले गोमांस पर विवादित बयान के बाद लालू प्रसाद ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा वालों के घर में गाय नहीं, कुत्ते बंधे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने लालू को बताया था चारा चोर

FIR file against Lalu yadav and amit Shah

लालू ने मंगलवार को लगातार सात ट्वीट कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुत्ते पालने वाले हम गौ पालकों को न सिखाएं। भाजपा वालों के घर में गाय नहीं, कुत्ते बंधे रहते हैं और घर के बाहर लिखा होता है कि ‘कुत्तों से सावधान’।

गाय पालने को लेकर ही लालू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हमारी पवित्र गौ-माता के बारे में बात करने से पहले इन पाखंडियों से पूछो कि गौ-सेवा करने के लिए इनमें से कितनों के पास अपनी गौशाला है? मेरी गौशाला में हर दम 100-500 गायें रहती हैं।

हमारे कुल देवता से लेकर अब तक हम लोगों का गाय माता को पालने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने भाजपा को अफवाह फैलाने वाली पार्टी बताते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह अफवाह पार्टी के लोग बहुत बुरी तरह हार रहे हैं, जब इन्हें कुछ मुद्दा नहीं मिला तो अपने पुराने आजमाए हुए सांप्रदायिक ढर्रे पर आ गए हैं।

कहां गया भाजपा का छद्म विकास का एजेंडा? यह बिहार है, जुमला बाबू, यहां की जागरूक जनता तुम्हारी तुच्छ करतूतों को भली भांति जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed