{"_id":"64eb0c38b2b9f986fe0fbad2","slug":"fight-between-husband-and-wife-in-samastipur-drunk-man-strangled-her-to-death-then-fled-from-spot-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा; नशे के आदी शख्स ने गला घोंटकर की उसकी हत्या, फिर मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा; नशे के आदी शख्स ने गला घोंटकर की उसकी हत्या, फिर मौके से हुआ फरार
Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
सार
Bihar News: समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात पत्नी से विवाद होने के बाद नशेड़ी पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के सालेपुर गांव में शनिवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। उसके बाद नशे के आदी पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सिंघिया थाने के सालेपुर गांव के जितेंद्र साह की पत्नी रेणु देवी (40) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतका के ससुर असर्फी ने बताया कि रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। फिर के अंदर क्या हुआ वह नहीं जानते। वह बेटा-बहू के घर से अलग सोते हैं। हल्ला होने के बाद सब लोग जुटे थे तो वह भी मौके पर पहुंचे थे। बहू के गला घोंटे जाने का निशान है। इसी दौरान गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही महिला का पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला के गले पर गला घोंटे जाने का निशान मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पति नशे का आदी है, जिसको लेकर पति-पत्नी में रोजाना कहा-सुनी होती रहती थी। रात भी जितेंद्र नशा कर घर लौटा था। उसके बाद मारपीट की घटना हुई।
विज्ञापन
सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। पति पर हत्या का आरोप है। अभी पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का मायका इसी थाने के पीपरा गांव में है।