{"_id":"65fdcef296c478012a07c26f","slug":"female-railway-worker-murdered-in-railway-colony-samastipur-bihar-police-recovered-medical-gloves-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रेलवे कॉलोनी में महिला रेलकर्मी की हत्या, कमरे में मेडिकल दस्ताना भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रेलवे कॉलोनी में महिला रेलकर्मी की हत्या, कमरे में मेडिकल दस्ताना भी मिला
Sat, 23 Mar 2024 12:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:03 AM IST
सार
Bihar : सुबह में पानी वाला आया था। उसने काफी आवाज लगाया लेकिन उसको अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब वह वापस लौट गया। शाम तक जब महिला रेलवे कर्मी का कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बरामद मेडिकल दस्ताना सहित अन्य संदिग्ध सामान
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
समस्तीपुर में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक महिला रेलकर्मी की गलाघोंट कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रेलवे यांत्रिक कारखाना के स्वर्गीय टैक्निशियन की पत्नी मिनता देवी (48) के रूप में की गई है। वह मूलत: मोकामा दरियापुर की रहने वाली है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना माधुरीचौक रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 13 की है।
विज्ञापन
अनुकंपा पर हुई थी नौकरी
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मिनता अपने पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर रेलवे यांत्रिक कारखाना में नौकरी कर रही थी। वह अपनी बेटी के साथ अकेली ही रहती थी। उसकी बेटी कभी रेलवे क्वार्टर तो कभी अपनी नानी के यहां रहती थी। आज दिनभर मिनता देवी का कमरा नहीं खुला। मिनता के पड़ोसियों का कहना है कि सुबह में पानी वाला आया था। उसने काफी आवाज लगाया लेकिन उसको अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब वह वापस लौट गया। शाम तक जब महिला रेलवे कर्मी का कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस जब वहां पहुंची तो क्वार्टर का गेट खुला हुआ था, जिससे कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल दस्ताना और तार बरामद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि महिला के गर्दन पर पीले रंग का शॉल लपेटा हुआ है। वह अर्द्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। जबकि सामने के कमरे में बेड पर कुर्सी पड़ा था। वहीं टेबल पर दो मेडिकल दस्ताना भी पड़ा हुआ था। साथ ही बिछावन पर लपेटा हुआ तार भी पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
घर से बेटी है गायब
बताया गया है कि महिला अपनी बेटी के साथ रहती लेकिन आज उसकी बेटी नहीं थी। जिस कारण कई तरह की आशंका जताई जा रही है। महिला की पुत्री के बारे में पड़ोसियों का कहना है कि वह क्वार्टर पर आया -जाया करती थी। लेकिन आज वह नहीं दिखी है।
जांच में जुटी पुलिस
नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार का कहना है कि पहली नजर में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर मेडिकल दस्ताना, तार आदि जब्त किया गया है। आसपास के लोग भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं।