फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   father death after son's murder

सर्राफ मर्डरः बेटे के गम में पिता की भी मौत

Sun, 17 Jan 2016 09:44 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
father death after son's murder

बिहार में रंगदारी न देने के बाद की गई सर्राफ रविकांत की हत्या के सदमे से उनके पिता को दिल का दौरा पड़ गया और शनिवार देर रात उनकी भी मौत हो गई। शनिवार को रविकांत पर सुबह अपराधियों ने उसकी दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी।

विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रविकांत के परिजनों ने पुलिस पर मामले में फर्जी गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस मुख्य आरोपी दुर्गेश शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


हत्या के पीछे 10 लाख रुपये की रंगदारी का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारी गई ‌थी गोली

father death after son's murder

बता दें कि पटना में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार सुबह रंगदारी नहीं देने पर ज्वैलर रविकांत की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे सुल्तान गिरोह के शूटर ब्रजेश शर्मा का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राजापुर पुल स्थित सोनाली ज्वेलर्स के मालिक रविकांत प्रसाद को अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं और फरार हो गए।

रविकांत शहर के बहुत बड़े ज्वेलर नहीं थे, फिर भी इस हत्या ने राजधानी को कंपा दिया है। आसपास के लोग रविकांत को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed