फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Father and daughter resident of Uttar Pradesh died in a road accident in Aurangabad, truck collided with a car

Bihar : औरंगाबाद में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी पिता-पुत्री की मौत, एनएच पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Mon, 04 Dec 2023 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

कृपा सागर गुप्ता दामाद के बड़े भाई के बेटे की छठी में शामिल होने कार से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भेड़ियां गांव के पास यह हादसा हुआ

विज्ञापन
Father and daughter resident of Uttar Pradesh died in a road accident in Aurangabad, truck collided with a car
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एनएच 19 जीटी रोड पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भेड़ियां गांव के पास हुई। रविवार को देर रात कार पर सवार होकर पिता-पुत्री समेत चार लोग कार से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस की रात्रि गश्ती दल घायलों में अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्ती दल मौके पर पहुंची और घायलों में अस्पताल में भर्ती करवाया। मरने वालों की पहचान उतर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना के लालगंज निवासी कृपा सागर गुप्ता (48) और सुमी गुप्ता (22) के रूप में की गई है। दोनों मृतक पिता-पुत्री है। वही घायलों में मृतक की पत्नी पिंकी साहू(44) एवं वाहन चालक सत्येंद्र कुमार (32) शामिल हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है।
विज्ञापन


छठी में शामिल होने कार से धनबाद जा रहे थे
बताया जाता है कि कृपा सागर गुप्ता अपने घर से दामाद के बड़े भाई के बेटे की छठी में शामिल होने कार से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भेड़ियां गांव के पास यह हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि वाहन चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रात्रि गश्ती पर निकले औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना के गश्ती दल ने गश्ती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। पुलिस ने देखा कि मौके पर दो लोग मृत पड़े थे। वही दोनों घायल कराह रहे थे। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने दोनों घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के बाद दोनो धायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। वही पुलिस मौके से मृतक पिता-पुत्री के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। उनके आने का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed