फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Famous lawyer Amber Imam Hashmi arrested in Darbhanga court, advocates protest

Bihar News: दरभंगा कोर्ट में चर्चित वकील अम्बर इमाम हाशमी गिरफ्तार, अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 06:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को चर्चित क्रिमिनल लॉयर अम्बर इमाम हाशमी को 32 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कोर्ट को गुमराह कर बताया था कि वे जिले से बाहर हैं, लेकिन उसी अदालत में एक अन्य केस में बहस करने पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
Famous lawyer Amber Imam Hashmi arrested in Darbhanga court, advocates protest
वकील अम्बर इमाम हाशमी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट ने एक नामी क्रिमिनल लॉयर अम्बर इमाम हाशमी को अदालत से ही गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे दिया। यह मामला 32 साल पुराने एक हत्या से जुड़ा है, जिसमें हाशमी समेत उनके दो भाइयों पर गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन


कोर्ट को किया गुमराह, फिर खुद ही पकड़े गए
दरअसल, वकील अम्बर इमाम हाशमी ने आज कोर्ट में उपस्थित होने से बचने के लिए फॉर्म 117 भरकर बताया था कि वे जिले से बाहर हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद वे उसी एडीजे तृतीय (सुमन कुमार दिवाकर) की अदालत में एक अन्य केस की बहस करने पहुँच गए। जज ने जब उन्हें देखा तो पूछा कि आप तो अवकाश पर थे, फिर यहां कैसे? इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में लेकर गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कोर्ट में भारी हंगामा, अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी से दरभंगा कोर्ट में वकीलों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक हाशमी को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, वे सभी न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे। वकीलों ने कहा कि आज का दिन दरभंगा न्यायालय के इतिहास में 'काला दिन' के रूप में देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का मामला: 1994 का पुराना केस
यह केस वर्ष 1994 का है, जब हनुमाननगर थाना क्षेत्र के पटोरी बसंत गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना में रामकृपाल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। इसके बाद विशनपुर थाने में मामला संख्या 58/1994 दर्ज किया गया था।


यह भी पढ़ें: अवध-असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत और तीन घायल

दूसरे वकील भी गिरफ्तार
अम्बर इमाम हाशमी के साथ उनके सहयोगी वकील सुशील कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अधिवक्ता सुशील चौधरी को लहेरियासराय थाना से ही छोड़ दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कहा कि किसी भी अधिवक्ता को ऐसे मामले में जमानत का अधिकार होता है। कोर्ट ने बिना कारण उन्हें जेल भेजकर मनमानी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed