फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   explosion in school washroom in Bettiah shook walls student who set off firecracker injured

Bihar: स्कूल के वॉशरूम में धमाका, दीवारें हिलीं; घायल हुआ वही छात्र जिसने फोड़ा पटाखा

Fri, 17 Apr 2026 08:51 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

Bihar: बेतिया के संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बाथरूम में पटाखा फोड़ने से विस्फोट हो गया, जिससे आठवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की। स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी के आधार पर छात्र की पहचान कर उसे निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
explosion in school washroom in Bettiah shook walls student who set off firecracker injured
संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेतिया शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में एक अप्रत्याशित घटना ने छात्रों, अभिभावकों और प्रशासन को हिला कर रख दिया। विद्यालय के तीसरे पीरियड के दौरान अचानक हुए विस्फोट की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना स्कूल के बाथरूम में हुई, जहां विस्फोट के कारण दीवार को भी नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ी।

विज्ञापन


क्लास 8 के छात्र ने फोड़ा पटाखा
यह विस्फोट किसी बाहरी हमले का परिणाम नहीं, बल्कि एक छात्र की लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। विद्यालय सूत्रों के मुताबिक, कक्षा 8 ‘सी’ के एक नाबालिग छात्र ने बाथरूम में पटाखा फोड़ा, जिससे यह विस्फोट हुआ। यह मामला गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल छात्र की जान खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य छात्रों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
विस्फोट की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल किया गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, ताकि विस्फोट के कारणों की पुष्टि की जा सके और किसी अन्य संभावित खतरे को नकारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुई छात्र की पहचान
विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित छात्र की पहचान की गई। इसके बाद छात्र के अभिभावकों को बुलाया गया और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छात्र को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देकर स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। 


ये भी पढ़ें:  ममता की कीमत मौत: बच्ची को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

पटाखा फोड़ने वाला छात्र ही हुआ घायल
उल्लेखनीय है कि विस्फोट में घायल हुआ छात्र वही था, जिसने यह कृत्य किया था। घायल छात्र का इलाज उसके अभिभावक किसी अन्य स्थान पर करवा रहे हैं। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच जागरूकता की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ है कि छोटी-सी लापरवाही किस तरह बड़े खतरे में बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed