{"_id":"5f462f3f8ebc3e9ff92c3d82","slug":"even-if-there-are-more-than-375-candidates-voting-will-be-done-by-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव में 375 से अधिक प्रत्याशी होने पर भी ईवीएम से होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव में 375 से अधिक प्रत्याशी होने पर भी ईवीएम से होगी वोटिंग
Wed, 26 Aug 2020 03:16 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में 375 से अधिक प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो भी ईवीएम से ही चुनाव कराए जाएंगे। पहले इस तरह की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, बिहार चुनाव में पहली बार मतदान के लिए एम 3 मॉडल ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या है एम 3 मॉडल ईवीएम
इस ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट से 24 बैलट यूनिट कनेक्ट हो सकती है। एक बैलट यूनिट में 16 प्रत्याशियों तक के नाम होते हैं। इस तरह 24 बैलट यूनिट के हिसाब से 384 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग की जा सकती है। इससे पहले तक एम 2 मॉडल की ईवीएम से चुनाव कराए जाते थे। इस ईवीएम में केवल चार बैलट यूनिट तक ही कनेक्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
तेलंगाना जैसी स्थिति से बचने के लिए लिया गया फैसला
दरअसल, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना की निजामाबाद सीट से 185 उम्मीदवार खड़े हो गए। इसमें से 175 उम्मीदवार केवल किसान थे। ये किसान हल्दी का दाम तय करने के लिए ‘टर्मरिक (हल्दी) बोर्ड’ के गठन की मांग पूरी न होने के विरोध में चुनाव लड़ रहे थे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर 12 ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था।