फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Enforcement Directorate issues notice to Tejashwi Yadav and Rabri Devi in IRCTC hotel scam case

टेंडर घोटाला: ED ने तेजस्वी-राबड़ी को जारी किया नोटिस, पेश होने का आदेश

Fri, 17 Nov 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate issues notice to Tejashwi Yadav and Rabri Devi in IRCTC hotel scam case

आईआरसीटीसी होटल के टैंडर घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को नोटिस जारी किया है। उनसे 20 और 24 नवम्बर को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


साल 2006 में आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव के लिए ठेका देने के मामले में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई ने पिछले महीने ही पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सात घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को जांच टीम के सामने पेश होने से पहले 27 साल के तेजस्वी को तीन बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह इससे पहले एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी द्वारा संचालित दो होटलों बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए पटना में तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में रिश्वत ली। सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है।


पढ़ें: जेडीयू में एक और फूट के आसार, पार्टी के दो बड़े नेताओं ने नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद ने कोचर को अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और बेनामी डिलाइट मार्केटिंग कंपनी के जरिए ‘ऊंची कीमत की प्रीमियम जमीन’ हासिल की। इस लेनदेन में उन्होंने ‘बेईमानी और धोखे से’ दोनों होटलों के लिए उन्हें ठेका दिया। सुजाता होटल को ठेका दिए जाने के बाद 2010 से 2014 के बीच डिलाइट मार्केटिंग का मालिकाना हक भी सरला गुप्ता के पास से राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पास चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed