{"_id":"5bc16d7bbdec220a7e0f6f59","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-khagaria-bihar-sho-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार का खगड़िया, अपराधियों से मुठभेड़ में दारोगा शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार का खगड़िया, अपराधियों से मुठभेड़ में दारोगा शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Ashish kumar singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार का खगड़िया जिला शुक्रवार की देर रात गोलियों की गूंज से दहल उठा। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गए, जबकि इस घटना में एक सिपाही को भी गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया। घायल सिपाही का नाम दुर्गेश पासवान है। उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि भी मारा गया है। हालांकि अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। यह घटना खगड़िया और नवगछिया के सीमा क्षेत्र के दियारा इलाके की है।
विज्ञापन
दरअसल, मामला ये है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि अपने गैंग के कुछ साथियों के साथ दियारा इलाके में छुपा हुआ है। जिसके बाद पसराहा के थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह पूरे दल-बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच मौजमा गांव में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के सीने में गोली लग गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, घटना के बाद खगड़िया जिले के एसपी मीनू कुमार भी दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और पूरे इलाके में छापेमारी शुरू कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खगड़िया और नवगछिया सहित पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि आतंक का पर्याय बन चुका दिनेश मुनि एक कुख्यात अपराधी है। खगड़िया में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आसपास के दूसरे जिलों में भी उसके खिलाफ हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं।