फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Electric wire fell six people killed, 6 injured,

बिजली का तार गिरने से 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Wed, 18 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Wed, 18 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell six people killed, 6 injured,

बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर के मुख्य बाजार में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले सभी लोग कौरया गांव के रहने वाले हैं। सरकार ने मरने वालों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय सांसद वीरेंद्र चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर एक बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही हो गई मौत

Electric wire fell six people killed, 6 injured,

हादसे के समय जयनगर के मुख्य बाजार में सभी छठ की खरीददारी कर रहे थे, तभी 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में एक दर्जन लोग आ गए। घटना से पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई।

छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स की मौत इलाज के दौरान हुई। अचानक जर्जर तार के गिरने से हुए हादसे से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed