{"_id":"622a292cc8716b1925761217","slug":"election-results-celebration-of-bjp-s-massive-victory-in-bihar-bulldozers-brought-in-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजे: बिहार में भी भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, कार्यालय में ही बुलवा लिया बुलडोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नतीजे: बिहार में भी भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, कार्यालय में ही बुलवा लिया बुलडोजर
Thu, 10 Mar 2022 10:07 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:07 PM IST
सार
प्रदेश कार्यालय में बुलडोजर मंगवाया गया और इस पर महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने इस पर चढ़कर खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन
पटना में भी जश्न
- फोटो : PTI
विस्तार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे तकरीबन साफ हो गए हैं। पार्टी ने यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में जबरदस्त वापसी की है और गोवा में बहुमत के करीब है। इस जीत का जश्न बिहार में भी मन रहा है। नतीजों के बाद पटना के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और आतिशबाजी की। प्रदेश कार्यालय में बुलडोजर मंगवाया गया और इस पर महिला-पुरुष कार्यकर्ता चढ़कर खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन
जायसवाल बोले, बिहार के नेताओं की भी अहम भूमिका
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यूपी में पार्टी की जीत में बिहार भाजपा के नेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यूपी के प्रभारी बिहार के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह हैं। सह प्रभारी में एक बिहार के विधायक संजीव चौरसिया हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल के जिन 115 विधानसभा की जिम्मेदारी बिहार के नेताओं को दी गई थी, उनमें से 80 पर पार्टी जीत रही है।
विज्ञापन