Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chhath puja 2026 date in bihar news

छठ पर्व: लोक आस्था के महापर्व में इस बार खरना कब? नहाय खाय से अंतिम अरग तक की तिथियां याद रखें

Tue, 03 Nov 2026 02:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

Chhath Puja 2026 : दीपावली की तैयारियां पूरा देश कर रहा है, लेकिन बिहार में असल तैयारी लोक आस्था के महापर्व छठ की है। तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में तिथियों को लेकर कोई संशय न रहे। जानकारों की जानकारी के आधार पर समझें, कब-क्या होगा?

विज्ञापन
chhath puja 2026 date in bihar news
छठ महापर्व को लेकर घरों में शुरू होगी पारंपरिक पूजा-अर्चना। केले के पत्ते पर सजाए गए प्रसाद और

विस्तार

बिहार की पहचान, लोक संस्कृति और करोड़ों लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक छठ महापर्व इस वर्ष 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। नहाय-खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा।

विज्ञापन


छठ ऐसा अनूठा पर्व है, जिसमें केवल उगते सूर्य की ही नहीं, बल्कि अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है। यही परंपरा इसे दूसरे त्योहारों से अलग बनाती है। बिहार के गांवों से लेकर शहरों तक घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। इस पर्व में धर्म और पूजा के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की खुशहाली और सामाजिक एकता का संदेश भी छिपा है।
विज्ञापन


चार दिनों तक चलेगा छठ का अनुष्ठान, जानिए तिथियां और शुभ समय
गयाजी के फल्गु नदी तट स्थित ब्राह्मणी घाट के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के आचार्य मनोज कुमार मिश्रा के अनुसार, इस वर्ष छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगा। चार दिवसीय महापर्व की सारी तिथियों को जान लें-
विज्ञापन
विज्ञापन


* 13 नवंबर, शुक्रवार नहाय-खाय, छठ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान कर शुद्धता के साथ भोजन ग्रहण किया जाएगा। उदय के बाद का समय शुभ बताया गया है।

* 14 नवंबर, शनिवार खरना (लोहंडा) व्रती दिनभर उपवास रखेंगे और शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम 5:28 से 7:30 बजे तक का समय उत्तम बताया गया है।

* 15 नवंबर, रविवार संध्या अर्घ्य, व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित करेंगे। शाम 5:01 बजे का समय शुभ बताया गया है।

* 16 नवंबर सोमवार उषा अर्घ्य, सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह 6:17 बजे का समय शुभ बताया गया है। इसके बाद व्रती पारण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे।


डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे छिपा है बड़ा संदेश
आचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व की सबसे अनूठी परंपरा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देना है। आमतौर पर लोग उगते सूर्य को नई ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक मानकर पूजते हैं, लेकिन छठ में डूबते सूर्य को भी उतनी ही श्रद्धा दी जाती है। यह परंपरा जीवन के हर पड़ाव और हर परिस्थिति का सम्मान करने का संदेश देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed