फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: Home Minister Amit Shah attacks Congress and RJD; Gaya, Aurangabad; PM Modi

Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाली पार्टी, मुस्लिम पसर्नल लॉ लाना चाहती है

Wed, 10 Apr 2024 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Apr 2024 05:36 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस व राजद 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। 45 से ज्यादा घोटाले किए। 23 साल से मोदी जी पीएम व सीएम हैं, लेकिन उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप कोई नहीं लगा सकता।

विज्ञापन
Election 2024: Home Minister Amit Shah attacks Congress and RJD; Gaya, Aurangabad; PM Modi
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले फेज में 19 अप्रैल को मगध प्रमंडल में पड़ने वाले गया, औरंगाबाद और नवादा लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इससे पूर्व इन तीनों सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के शीर्ष नेता पसीना बहाना शुरू कर दिया है। जहां गया लोकसभा क्षेत्र में तीसरे दिन भी राजद नेता तेजस्वी यादव चुनावी सभा कर रहे हैं। वहीं भाजपा के शीर्ष नेता सह देश के गृहमंत्री अमित शाह की पहली चुनावी जनसभा गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरुआ प्रखंड में के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को याद करके शुरुआत करता हूं। देश के पीएम को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि सालों बाद कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम पीएम ने किया। कांग्रेस व लालू जी कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सत्ता में आए लेकिन, उनको सम्मान नहीं दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मान दिया।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती रहीं। इन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को फिर से लाएंगे। ट्रिपल तलाक समाप्त होना चाहिए या नहीं। यूसीसी आना चाहिए या नहीं। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उत्तर भारत-दक्षिण भारत के टुकड़े करने की बात इनके एमपी कहते हैं। कांग्रेस वालों शर्म करो। एक बार 1947 में देश को तोड़ दिया। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। देश को टूटने नहीं देंगे। कांग्रेस वोट बैंक के लिए कुछ भी करती है। राजद के नेता हमारे रामचरित मानस का विरोध करते हैं। ये विकास और देश को एक नहीं कर कसते हैं। यह केवल भ्रष्टाचार कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस व राजद 12 लाख करोड़ के घोटाले किए
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस व राजद 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। 45 से ज्यादा घोटाले किए। 23 साल से मोदी जी पीएम व सीएम हैं, लेकिन उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप कोई नहीं लगा सकता। कुछ लोग सहारा के पेमेंट की बात कर रहे थे। सहारा को-ऑपरेटिव में इंवेस्टमेंट को वापस करने का फैसला सरकार ने किया है। सारा पैसा वापस होगा। अभी 10 हजार तक का पेमेंट होगा। कांग्रेस के सांसद के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए निकले। नोट गिनने के 25 मशीन गर्म हो गए। भ्रष्टाचारी एक भी छूटेगा नहीं, जेल के पीछे जाने के लिए तैयार रहे। यह मोदी की गारंटी है। गरीबों से लूटी गई पाई-पाई वापस करना होगा।  इसके घर से साढ़े तीन सौ करोड़ पकड़ा गया उसे ईडी जेल में नहीं डाले। ममता बनर्जी के मंत्री के घर से 51 करोड़ पकड़े गए। जिन्होंने करप्शन कराया है। उनकी जगह जेल की सलाखों के पीछे है। एक ऐसी सरकार बनानी है। जो पूर्ण विकसित बिहार बनाए। नरेंद्र मोदी का लक्ष्य पूर्ण विकसित भारत बनाने का है। एनडीए के उम्मीदवारों को आर्शीवाद देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं।

इस देश का अर्थतंत्र तीसरे नंबर पर पहुंचेगा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में 31, 2019 में 39 सीटें दी। इस बार प्रार्थना है कि इस बार 40 की 40 सीटें एनडीए की झोली में डाल दें। पूरा एनडीए का कुनबा यहां बैठे हैं। एक बार मोदी जी को 400 पार करा दो। मैं वादा करता हूं कि मोदी जी ने जो कहा है कि इस देश का अर्थतंत्र तीसरे नंबर पर पहुंचेगा। वह सत्य होगा। मोदी जी को पीएम बनाने का मतलब है चंद्रयान, मंगलयान और आदित्ययान की सफलता दर्ज करना। मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है काश्मीर, नार्थ ईस्ट और वामपंथी क्षेत्र से गांधी परिवार का सफाया करना। आपने मोदी जी को दूसरी बार पीएम बनाया। पांच साल में ही केस जीता, भूमि पूजन किया और रामलला को भव्य मंदिर में बैठाया। 17 अप्रैल को रामलला अपने मंदिर में पहली बार अपना जन्मदिन मनाएंगे। काश्मीर हमारा है या नहीं। धारा 370 जानी चाहिए थी या नहीं। कांग्रेस पार्टी और लालू यादव धारा 370 को हटाने नहीं देते थे। 5 अगस्त 2019 को धारा 370 समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया।


पाकिस्तान से आतंकी आकर धमाके करते थे
गृह  कांग्रेस के जमाने में पाकिस्तान से आतंकी आकर धमाके करते थे और चले जाते थे। कोई कुछ नहीं करता था। मोदी जी की सरकार में उरी में किया। लेकिन, भूल गए कांग्रेस नहीं मोदी सरकार है। 10 दिन के अंदर पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का सफाया किया। मोदी जी ने 10 साल में देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर, 10 करोड़ गैर, 7 करोड़ मुफ्त इलाज। बिहार में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का काम एनडीए सरकार ने किया। पहले गरीब के घर में बीमारी आती थी। तो बाप भी 10-15 दिन के बाद बेटे को कहता था कि घर ले जाओ। मैं बीमारी से मरुंगा लेकिन बीमारी के कर्ज के तले तुम लोग मर जाओगे। आज चिंता की जरुरत नहीं है। यह क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्ति के कगार पर पहुंच गया है। एक समय शाम में सभा नहीं होती थी। नक्सलवादी बम धमाका करते थे। 2019 से अब तक 200 नए कैम्प बनाए, 14 पोलित ब्यूरो सदस्य मरे या आत्मसमर्पण किया। छकरबंधा जैसे क्षेत्र को नक्सलवादियों से मु़क्त कराया। आवास योजना का सबसे ज्यादा औरंगाबाद में 90 हजार घर, आयुष्मान भारत योजना 2.30 लाख, 2.25 गैस कनेक्शन, 3 लाख घरों में नल-जल, 1.80 लाख किसानों को छह हजार रुपए। 10 साल में कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया। मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ से ज्यादा विकास योजनाओं पर काम किया है।

मंच पर ये लोग थे मौजूद 
गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, हम पार्टी के टिकारी विधायक अनिल कुमार, मंत्री डा. प्रेम कुमार, हम पार्टी के सुप्रीमो सह गया लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, औरंगाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह, भाजपा नेता विनय कुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed