{"_id":"5ed315c28ebc3e90743f3d76","slug":"ed-attaches-assets-worth-14-crores-in-srijan-scam-case-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सृजन घोटाला मामले में 14 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सृजन घोटाला मामले में 14 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच
Sun, 31 May 2020 10:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 May 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
ed
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के एनजीओ सृजन महिला विकास सहयोग समिति की 14.32 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने यह कार्रवाई एनजीओ के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की है। एनजीओ सीबीआई और ईडी की जांच के घेरे में है। वर्ष 2017 में सरकारी फंड से 1000 करोड़ के गबन का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
ईडी ने एक बयान में कहा कि अटैच की गई संपत्तियों में नोएडा, गाजियाबाद, पुणे, रांची, भागलपुर और पटना स्थित 20 फ्लैट, नोएडा, गाजियाबाद और भागलपुर में 19 दुकानें, बिहार में 33 प्लाट या घर, एक वोक्सवैगन कार और बैंक अकाउंट में जमा 4.84 करोड़ रुपये शामिल हैं। एजेंसी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था। सीबीआई भी इस मामले में कई आरोप पत्र दायर कर चुकी है।
विज्ञापन