फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   During vehicle checking Bihar police beat up a young man in Vaishali, made the police hostage.made allegation.

Bihar News : वाहन जांच कर रहा पुलिसकर्मी हो गया निलंबित, लोगों ने ऐसा क्या किया कि एसपी को लेना पड़ा फैसला

Tue, 21 Nov 2023 12:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

Bihar Police : वह वाहनों की जांच कर कथित तौर पर अपराधियों को पकड़ने के लिए पहुंचा था, लेकिन एक गलती कर बैठा। फिर तो लोगों ने उसके कारनामे पर बवाल काटना शुरू कर दिया। अंत में एसपी को फैसला लेना पड़ा अपने सिपाही के निलंबन का।

विज्ञापन
During vehicle checking Bihar police beat up a young man in Vaishali, made the police hostage.made allegation.
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में लोगों ने पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। कई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और कई घंटों तक समझाने के बाद बंधक बनाये गये पुलिसकर्मियों को मुक्त किया गया। मामला महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुडा चौक के पास की है।

विज्ञापन


वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की पिटाई 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है बेलकुडा चौक के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा, जिसमें वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया। बेलकुंडा चौक के निकट निजी स्कूल में लोगों ने पुलिस कर्मी को बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी पर लगाया नशे में ड्यूटी करने का आरोप 
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी खुद नशा में धुत था और बेवजह उसने युवक को पीट दिया। घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी स्वर्गीय अजब लाल राय का पुत्र शिव शंकर राय है। शिवशंकर ने बताया कि वह अपनी बहन के घर राजापाकड़ छठ पूजा का प्रसाद देकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बेलकुडा चौंक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस बेवजह युवक से उलझ पड़ी और वर्दी का रौब दिखाते हुए उसे डंडे से पीटने लगा। घायल शिव शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने मारपीट कर उसके हाथ को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिसकर्मी शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने किया निलंबित 
घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में वैशाली एसपी ने बताया कि मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाया गया। आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed