{"_id":"64a51c80e8dfced4930d8816","slug":"during-marriage-ceremony-in-sitamarhi-bullet-fired-in-harsh-firing-hit-farmer-s-neck-seriously-injured-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छत से डीजे पर डांस देख रहा था किसान, हर्ष फायरिंग में चली गोली गले से आरपार हुई; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छत से डीजे पर डांस देख रहा था किसान, हर्ष फायरिंग में चली गोली गले से आरपार हुई; अस्पताल में भर्ती
Wed, 05 Jul 2023 01:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:02 PM IST
सार
सोनबरसा थाना प्रभारी सुचित्रा कुमारी ने बताया है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल नेपाल के एक गांव में रात में गया था। इस दौरान यह घटना हुई है। गोली लगने के बाद बिना जानकारी के घायल सीतामढ़ी में भर्ती हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गले में गोली लग गई। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल जख्मी युवक का इलाज शहर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार के पिपरा परसाइन टोला की है। जहां हर्ष फायरिंग में घायल हुए एक किसान की जान बाल-बाल बची है।
विज्ञापन
छत से देख रहा डीजे पर हो रहा डांस
जानकारी के अनुसार, पिपरा परसाइन टोला गांव में शादी समारोह का आयोजन हुआ था। इसी दौरान शादी में डीजे की आवाज सुन छत पर सोया किसान नीचे देखने लगा। उसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग की गोली उसके गले में लगकर आरपार हो गई। उसके बाद वह बेहोश हो गया। घायल किसान को आनन-फानन में शहर के साहू चौकी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान उक्त गांव के निवासी शंकर राय के बेटे राम उदार राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोली नाक और आंख के निचले भाग से निकली
घायल किसान ने बताया कि वह अपनी छत पर सोया था। इसी दौरान डीजे की आवाज सुनकर जगा। छत से देखा तो लोग डांस कर रहे थे। उसी दौरान अचानक से उसे गोली लग गई। सूत्रों के मुताबिक, डीजे पर डांस के दौरान एक युवक फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान लिया है। वहीं, इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि बांए तरफ से गोली गर्दन में लगकर उसके नाक और आंख के निचले भाग से निकली है। चिकित्सक के बताया कि वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सोनबरसा थाना प्रभारी सुचित्रा कुमारी ने बताया है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल नेपाल के एक गांव में रात में गया था। इस दौरान यह घटना हुई है। गोली लगने के बाद बिना जानकारी के घायल सीतामढ़ी में भर्ती हो गया। घटना से जुड़ा कोई आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।