फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   During Jan suraj yatra, Prashant Kishor targeted CM Nitish Kumar Bihar Government on flood in darbhanga bihar

Bihar News : प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार की पानी से कमाई का गणित बताया, बोले- तबाही का इंतजार रहता है यहां

Tue, 05 Dec 2023 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

Bihar : सरकार के अधिकारी योजनाओं में जमकर लूट खसोट कर रहे हैं। यह इलाका बाढ़ से काफी प्रभावित रहता है लेकिन यहां के मंत्री के द्वारा धरातल पर उनका कोई काम नजर नहीं आ रहा है। सरकार की नजर में पानी कमाई का जरिया रहा है। 

विज्ञापन
During Jan suraj yatra, Prashant Kishor targeted CM Nitish Kumar Bihar Government on flood in darbhanga bihar
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पदयात्रा के दौरान दरभंगा जिला के हनुमाननगर प्रखंड पहुंचे प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ उनके करीबी जलसंसाधन मंत्री संजय झा पर जमकर बरसे। प्रशांत किशोर ने कहा कि दरभंगा का यह इलाका बाढ़ से काफी प्रभावित रहता है और बाढ़ न आए इसको लेकर कई योजनाओं को सिर्फ अधिकारी लूट खसोट के लिए चला रहे हैं। उन्होंने जलसंसाधन मंत्री संजय झा का बिना नाम लिए ही उन पर तंज कसते हुए कहा कि दरभंगा और मधुबनी के मंत्री हैं जो आज जल संसाधन मंत्री बने हुए हैं, लेकिन धरातल पर उनका कोई काम नजर नहीं आ रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नहर खुदवा दिया लेकिन पानी नहीं आया। लेकिन उसके जगह नहर खुदवा कर रुपये जरूर निकलवा लिया गया।

विज्ञापन


सरकार की नजर में पानी कमाई का जरिया है
प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार की नजर में पानी कमाई का जरिया रहा है। बाढ़ आने दो, तबाही मचने दो और उसमें कमाई करो। उन्होंने कहा कि पानी से समाज की तरक्की कैसे होगी, बिहार का फायदा कैसे होगा, कैसे यहां बिजली पैदा होगी, सिंचाई कैसे होगी, इसकी चिंता सरकार को नहीं है। सबकी चिंता बस है कि बाढ़ आए और लूट हो, फिर अगले साल बाढ़ आए और लूट हो। प्रशांत किशोर ने कहा कि पानी को अभिशाप बना दिया गया है, जबकि बिहार के लिए यह पानी ताकत बन सकता है। पानी से तरक्की कर बिहार को संवारा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed