फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Due to unwell condition Rabri Devi will not celebrate Chhath pooja this year

राबड़ी देवी इस साल नहीं करेंगी छठ पूजा, भारी मन से लिया यह फैसला

Sat, 10 Nov 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 10 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to unwell condition Rabri Devi will not celebrate Chhath pooja this year
राबड़ी देवी - फोटो : social media
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा नहीं करेंगी। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण राबड़ी देवी आहत हैं और उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया है। हालांकि राजद नेता भोला यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है इस कारण यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

Due to unwell condition Rabri Devi will not celebrate Chhath pooja this year
राबड़ी देवी-तेजस्वी यादव
तेजस्वी और तेज प्रताप को मिलकर काम करने की नसीहत दी
इस बीच, राबड़ी देवी ने ट्वीट कर दोनों भाइयों (तेजस्वी और तेज प्रताप) को मिलकर काम करने की नसीहत दी। राबड़ी ने ट्वीट किया है कि तेज और तेजस्वी जी आप दोनों अपने हाथों प्रदेश के विकास को और महिला सुरक्षा को एक नई ऊंचाई देंगे, ऐसी अपेक्षा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Due to unwell condition Rabri Devi will not celebrate Chhath pooja this year
छठ पर्व नहीं करेंगी राबड़ी देवी - फोटो : Getty images
दो ही ऐसे मौके आए हैं जब राबड़ी ने नहीं की छठ पूजा
उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी और उनका परिवार छठ पूजा बड़ी निष्ठा से करता है। वर्ष 2005 और 2016 दो ऐसे मौके रहे हैं जब राबड़ी देवी ने छठ नहीं किया था। वर्ष 2016 में राबड़ी देवी ने बेटों की शादी के बाद छठ व्रत करने की बात कही थी।
 
विज्ञापन

Due to unwell condition Rabri Devi will not celebrate Chhath pooja this year
राबड़ी देवी
बेटियों की शादी के बाद नहीं कोई पर्व में हाथ बंटाने वाला
उस समय उन्होंने कहा था कि बेटियों की शादी हो जाने के बाद इस पर्व में उनका हाथ बंटाने वाला कोई नहीं है, इस कारण तेज प्रताप और तेजस्वी के विवाह के बाद अब छठ करेंगी। इसके बाद पूर्व राबड़ी देवी ने पिछले साल छठ की थी। चूंकि अब बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी के बाद बहू घर आ चुकी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि वह छठ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed