{"_id":"5be5eb4dbdec2269b3459fec","slug":"due-to-unwell-condition-rabri-devi-will-not-celebrate-chhath-pooja-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राबड़ी देवी इस साल नहीं करेंगी छठ पूजा, भारी मन से लिया यह फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबड़ी देवी इस साल नहीं करेंगी छठ पूजा, भारी मन से लिया यह फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा नहीं करेंगी। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण राबड़ी देवी आहत हैं और उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया है। हालांकि राजद नेता भोला यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है इस कारण यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राबड़ी देवी-तेजस्वी यादव
तेजस्वी और तेज प्रताप को मिलकर काम करने की नसीहत दी
इस बीच, राबड़ी देवी ने ट्वीट कर दोनों भाइयों (तेजस्वी और तेज प्रताप) को मिलकर काम करने की नसीहत दी। राबड़ी ने ट्वीट किया है कि तेज और तेजस्वी जी आप दोनों अपने हाथों प्रदेश के विकास को और महिला सुरक्षा को एक नई ऊंचाई देंगे, ऐसी अपेक्षा है।

छठ पर्व नहीं करेंगी राबड़ी देवी
- फोटो : Getty images
दो ही ऐसे मौके आए हैं जब राबड़ी ने नहीं की छठ पूजा
उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी और उनका परिवार छठ पूजा बड़ी निष्ठा से करता है। वर्ष 2005 और 2016 दो ऐसे मौके रहे हैं जब राबड़ी देवी ने छठ नहीं किया था। वर्ष 2016 में राबड़ी देवी ने बेटों की शादी के बाद छठ व्रत करने की बात कही थी।

बेटियों की शादी के बाद नहीं कोई पर्व में हाथ बंटाने वाला
उस समय उन्होंने कहा था कि बेटियों की शादी हो जाने के बाद इस पर्व में उनका हाथ बंटाने वाला कोई नहीं है, इस कारण तेज प्रताप और तेजस्वी के विवाह के बाद अब छठ करेंगी। इसके बाद पूर्व राबड़ी देवी ने पिछले साल छठ की थी। चूंकि अब बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी के बाद बहू घर आ चुकी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि वह छठ करेंगी।