फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Due to increase in water level of Gandak river in Bettiah, diversion of Navalpur-Ratwal main road was broken

Bihar: बेतिया में नवलपुर-रतवल मुख्य मार्ग का डायवर्जन टूटा; तीन पंचायत सहित 20 हजार की आबादी हुई प्रभावित

Thu, 10 Aug 2023 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 10 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया में गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नवलपुर-रतवल मुख्य मार्ग का डायवर्जन टूटकर बह गया है। इससे तीन पंचायतों के 20 हजार लोग प्रभावित हो गए हैं। वहीं, संवेदक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहुत ही जल्द डायवर्जन बनाकर आवागमन बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Due to increase in water level of Gandak river in Bettiah, diversion of Navalpur-Ratwal main road was broken
नवलपुर-रतवल मुख्य मार्ग का डायवर्जन गंडक के पानी में बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बिहार के बेतिया में नवलपुर-रतवल मुख्य मार्ग के माई स्थान हरहा नदी पर बना डायवर्जन टूटकर बह गया है। जोगापट्टी प्रखंड के नवलपुर ढाढवा और बथवरिया पंचायत के लोगों का आवागमन इस डायवर्जन से हो रहा था। यह डायवर्जन बाढ़ में बह जाने से 20 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हो गई है। उनके आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।

विज्ञापन


ग्रामीण मुखिया संतोष राम, रामानंद यादव, दीनानाथ चौधरी, आनंद कुमार, मदन साह, कृष्णा प्रसाद और अफाल अंसारी ने बताया कि नवलपुर माई स्थान हरहा नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों के आने-जाने के लिए एक डायवर्जन बनाकर रास्ता शुरू किया गया था, जो बाढ़ में बह गया है। उन्होंने बताया कि डायवर्जन टूट जाने से आने-जाने का संपर्क भंग हो गया है। लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित है। इस बीच अगर किसी व्यक्ति तबीयत खराब होती है तो इस परिस्थिति में उसे अस्पताल तक पहुंचाना बहुत ही मुश्किल होगा। अभी तक किसी प्रशासन के द्वारा आवागमन बहाल करने के लिए इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


इधर, संवेदक चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि डायवर्जन बाढ़ में बह जाने से नवलपुर-रतवल मुख्य मार्ग में आवागमन का संपर्क भंग हो गया है। बहुत ही जल्द डायवर्जन बनाकर आवागमन बहाल किया जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed