{"_id":"5d3549538ebc3e6c9736171a","slug":"due-to-flood-in-bihar-people-set-up-temporary-shelters-next-to-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाढ़ का कहर जारी, हाईवे के किनारे आशियाना बनाने पर मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाढ़ का कहर जारी, हाईवे के किनारे आशियाना बनाने पर मजबूर हुए लोग
Mon, 22 Jul 2019 02:47 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
बिहार में बाढ़ का कहर अभी तक जारी है। बाढ़ की वजह से लोग अपना घर छोड़कर सड़क के किनारे रहने पर मजबूर हो गए हैं। दरभंगा में काकीरघाटी गांव में लोगों ने बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग -57 के किनारे अस्थायी आश्रय स्थल बनाए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है साथ में हाईवे को भी चालू रखा गया है।
विज्ञापन
Bihar: Locals have set up temporary shelters next to national highway-57, in flood-affected Kakerghati village, in Darbhanga. Police says, arrangements being made to ensure safety of locals and to keep the road operational. pic.twitter.com/5EzNk8I7Tj
— ANI (@ANI) July 22, 2019विज्ञापन
बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 12 जिले शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अबतक 78 लोगों की मौत के साथ कुल 102 लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग 72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
बिहार के बाढ़ प्रभावित इन 12 जिलों में कुल 133 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां 114921 लोग शरण लिए हुए हैं । उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 776 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं।