{"_id":"573f2d897ac1ec5ce67f067dbbbf786c","slug":"dsp-in-casual-dress-at-arrival-of-martyrs-body-report-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी टोपी लगाकर शहीदों का शव लेने पहुंचा डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी टोपी लगाकर शहीदों का शव लेने पहुंचा डीएसपी
पटना/एजेंसी
Updated Fri, 09 Aug 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान हमले में शहीद हुए बिहार के चार जवानों का शव लेने डीएसपी के बिना वर्दी के पहुंचने पर विवाद खड़ा हो गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
पटना जोन के पुलिस महानिदेशक सुशील घोरपड़े ने एसएसपी मनु महाराज को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और डीएसपी (सचिवालय) मनीष कुमार की हरकत पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
बुधवार रात वायुसेना के विशेष विमान से चार जवानों के शव को पटना लाया गया था। शवों को आगे भेजने की जिम्मेदारी डीएसपी मनीष कुमार की ही थी।
पढ़ें, एंटनी का यूटर्न, पाक फौज ने ही किया था हमला
इस दौरान टीवी चैनलों की वीडियो फुटेज और अखबारों में छपी तस्वीरों में डीएसपी एयरपोर्ट पर टी शर्ट और ट्रैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं उन्होंने टोपी भी उल्टी लगा रखी थी।
विज्ञापन
पढ़ें, शहीद जवानों के गांवों में पसरा मातमी सन्नाटा
घोरपड़े ने इस संबंध में कहा कि मैंने एसएसपी पटना से वीडियो फुटेज की जांच करने के बाद पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हालांकि रिपोर्ट के लिए कोई निर्धारित समय निश्चित नहीं किया गया है।