{"_id":"650e95c15ef98ee2180b981b","slug":"dozens-of-people-were-injured-when-a-wall-of-a-house-collapsed-in-midst-of-rain-in-banka-a-woman-died-on-spot-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बारिश के बीच एक घर की दीवार गिरने से दर्जनों लोग घायल; एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बारिश के बीच एक घर की दीवार गिरने से दर्जनों लोग घायल; एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत
Sat, 23 Sep 2023 01:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:07 PM IST
सार
Bihar: बांका में लगातार हो रही बारिश के कारण एक आयोजन स्थल पर मिट्टी की दीवार गिरने से दर्जनों लोग दब कर घायल हो गए। जबकि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरी दीवार का मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बांका में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश में एक घर की मिट्टी की दीवार भर-भरा कर गिर गई। इस हादसे दर्जनों लोग दब कर घायल हो गए। जबकि एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर पंचायत के भट्टाचक गांव की है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीती रात कर्म धर्म पर्व की तैयारी चल रही थी। उमेश तांती और रामबदन तांती के घर के पास की मिट्टी के दीवार के सहारे टेंट लगाया गया था। जहां पर अधिकांश तौर पर महिलाएं बच्चे इकट्ठे हुए थे। इसी बीच ज्यादा पानी बरसने के कारण मिट्टी की दीवार भर-भरा कर गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग दब कर घायल हो गए। वहीं, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रामबदन तांती की पत्नी फूलन देवी (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों द्वारा राहत कार्य चलाते हुए सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि कुछ का मुंगेर के तारापुर में इलाज होने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही है। इस घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन