फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Double Murder in Bihar: Two year old child and mother strangled to death for dowry in Sitamarhi.bihar police.

Double Murder in Bihar : दहेज के लिए दो साल के मासूम और उसकी मां की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार

Tue, 26 Mar 2024 11:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 26 Mar 2024 11:24 PM IST
सार

Bihar : चारों तरफ होली की धूम थी लेकिन वहीं बिहार के एक गांव में दहेज़ के लोभियों ने एक महिला और उसके दो साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक आरोपी ससुराल पक्ष वहां से फरार हो गये।

विज्ञापन
Double Murder in Bihar: Two year old child and mother strangled to death for dowry in Sitamarhi.bihar police.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी में दहेज लोभियों ने दो साल के मासूम के साथ उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहारा गांव की है। घटना मंगलवार के देर शाम की है। मृतका की पहचान राजेश पासवान की पत्नी अर्चना कुमारी (25) और उसके दो साल के बेटे अक्षित कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद परसौनी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतका और उसके बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका अर्चना के मायके वालों ने महिला के ससुराल वालों पर महिला तथा उसके बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। एक साथ महिला और उसके बच्चे की हत्या के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि दहेज़ की मांग को लेकर उसके ससुराल के लोग उसपर काफी अत्याचार करते थे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में परसौनी थानाध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल मृतका के परिजनों ने थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और फिर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से मृतका  के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने  के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed