फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   don't know why cong is dithering to join rjd-ljp: paswan

कांग्रेस के रुख से परेशानी में पासवान

Sat, 16 Nov 2013 01:26 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, पटना
एजेंसी/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 16 Nov 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
don't know why cong is dithering to join rjd-ljp: paswan

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान को यह समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस, राजद और उनकी पार्टी के गठजोड़ में शामिल होने को लेकर पसोपेश में क्यों है।

विज्ञापन


पासवान ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव को सजा होने के बाद भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोजपा का गठजोड़ बरकरार है।

उन्होंने कहा कि राजद और लोजपा यह कहती आई हैं कि बिहार में बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) को हराने के लिए सेक्युलर पार्टियों को एक मंच पर आ जाना चाहिए। लेकिन मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस हमारे साथ क्यों नहीं आना चाहती।
विज्ञापन


पासवान से जब यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस का जदयू की ओर झुकाव इसकी वजह है। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ कांग्रेस ही बता सकती है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से उनकी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई है। हर पार्टी विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। जब तक चुनाव खत्म नहीं हो जाते तब तक गठबंधन पर कोई बातचीत मुश्किल है। हालांकि सत्तारूढ़ दल जदयू से किसी गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पासवान ने कहा कि हम पूरी तरह राजद के साथ हैं, इसलिए 2014 में जदयू के साथ गठजोड़ का सवाल ही पैदा नहीं होता। पासवान से राबड़ी देवी के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजद, लोजपा के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेगा।


साथ ही उनसे राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह के उस बयान पर भी टिप्पणी करने को कहा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सवालों पर पासवान ने कहा कि मुझे यह मालूम नहीं कि ऐसे बयान क्यों आ रहे हैं, लेकिन एक बात साफ है कि राजद और लोजपा का गठजोड़ बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed