फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Diwali 2024: Firecracker ban rule broken in 4 cities of Bihar, air pollution in Purnia, Patna, Hajipur, Araria

Diwali 2024 : बिहार के चार शहरों में पटाखों पर रोक की हकीकत आई सामने; आपके इलाके में सांस लेने जैसी स्थिति है?

Fri, 01 Nov 2024 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Nov 2024 10:34 AM IST
सार

AQI in Bihar Today After Diwali: आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और बढ़ने की पूरी आशंका है। दिवाली के बाद पटना, हाजीपुर, अररिया, पूर्णिया समेत कई शहरों का एक्यूआई 200 पार रहा, जो 'बेहद नुकसानदेह' श्रेणी में है।
 

विज्ञापन
Diwali 2024: Firecracker ban rule broken in 4 cities of Bihar, air pollution in Purnia, Patna, Hajipur, Araria
वायु प्रदूषण - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

बिहार समेत पूरे देशभर में गुरुवार को दिवाली का पर्व मनाया गया। राजधानी समेत चार शहरों में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन, लोगों ने तमाम प्रतिबंधों को धुएं में उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की। इस वजह से शुक्रवार आज आसमान में जहरीले धुएं के बादल छा हुए हैं। हाजीपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और बेगूसराय समेत कुछ शहरों में आज सुबह धुंध की एक पतली परत देखी गई है, क्योंकि वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और बढ़ने की पूरी आशंका है।

विज्ञापन


हाजीपुर का एक्यूआई खतरनाक लेवल पर
मौसम विभाग की मानें तो आतिशबाजी की वजह से हाजीपुर में हवा खतरनाक लेवल को पार कर गई। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 303 रहा। वहीं अररिया, पूर्णिया, पटना में भी हवा काफी खतरनाक हो गई है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में पटाखे बैन होने के बाद भी आतिशबाजी हुई। पिछले 24 घंटे में अररिया का 284, मुजफ्फरपुर का 263, पूर्णिया का 253, बेगूसराय का 249, समस्तीपुर का 246, भागलपुर का 232, सीवान का 226, किशनगंज का 214, मुंगेर का 210, पटना का 206 और गया का 151 रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


कई शहरों का एक्यूआई 200 पार रहा
दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के आलोक में पटना, गया, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर नगरीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पटाखे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। कई शहरों का एक्यूआई 200 पार रहा, जो ' 'बेहद नुकसानदेह' ' श्रेणी में है। दिवाली के बाद अक्सर इन शहरों हवा का प्रदूषण अत्यधिक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed