{"_id":"5856304c4f1c1bad60c05c5e","slug":"distribute-ban-currency-in-pension-scheme-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पेंशनधारकों को बांटे गए 500 के पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पेंशनधारकों को बांटे गए 500 के पुराने नोट
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया हंगामा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद जिले में वृद्धा पेंशन की राशि वितरण के दौरान 500 रुपये के पुराने नोट बुजुर्गों को बांटने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के गोह प्रखंड के चापुक पंचायत स्थित दादर गांव की है। बताया जा रहा है कि गरीबों के बीच करीब ढाई लाख के पुराने नोट बांट दिए गए।
विज्ञापन
दरअसल विधवा और वृद्धा पेंशन का भुगतान लाभान्वितों के बीच नकद न देकर उनके खाता में भेजनेने का प्रावधान है। लेकिन पंचयात सेवकों द्वारा पांच सौ के पुराने नोट को खपत करने के गलत नियत से सभी लाभान्वितों को पंचायत में बुलाया गया और सभी के बीच पुराने नोट बांट दिया गया।
विज्ञापन
पुराने नोट बांटे जाने के मामले का भंडाफोड़ होने के बाद से ग्रामीणों ने सभी पंचायत सेवकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए बीडीओ ने पूरे मामले में हस्तक्षेप किया और लाभुक से पुराने नोट वापस लेने के बाद मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद से आरोपी पंचायत सेवक सामने नहीं आ रहा है। गोह के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।