फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Diamond businessman was kidnapped by posing as bihar police in Darbhanga, kidnapped told cause of kidnapping.

Bihar News : पुलिस बनकर डायमंड व्यवसायी का हुआ अपहरण, बरामद होने पर अपहृत की कहानी सुन दंग रह गई पुलिस

Wed, 10 Jan 2024 01:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Jan 2024 01:37 AM IST
सार

Bihar : पुलिस ने हीरा व्यवसायी के अपहरण की सूचना मिलते ही शहर की नाकेबंदी करने लगी। पुलिस का यह प्रयास सफल रहा और अपहरणकर्ता के साथ साथ व्यवसायी भी बरामद हो गया। लेकिन अपहृत युवक ने जो कहानी पुलिस को सुनाई उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

विज्ञापन
Diamond businessman was kidnapped by posing as bihar police in Darbhanga, kidnapped told cause of kidnapping.
बाएं अपहरणकर्ता और दाएं अपहृत हीरा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक डायमंड व्यवसायी का अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यवसाई को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ में पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। घटना पतोर ओपी क्षेत्र स्थित खैरा गांव की है। अपहृत युवक खैरा निवासी विकास महतो उर्फ विवेक है।

विज्ञापन


डेढ़ घंटे में हीरा व्यवसायी सकुशल बरामद 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मंगलवार की रात 10 बजे के आसपास अपराधियों ने एक डायमंड व्यवसायी का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पतोर, बहादुरपुर,  नगर,  कोतवाली, लहेरियासराय, बहादुरपुर, हायाघाट, विशनपुर आदि थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू दिया। इस दौरान लहेरियासराय थाने की पुलिस ने पंडासराय से स्कॉर्पियो जब्त कर अपहृत डायमंड व्यवसायी विकास महतो उर्फ विवेक को सकुशल बरामद कर लिया। इस घटना में संलिप्त दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अपराधी फरार हो गये। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी राकेश यादव और राजा कुमार ठाकुर के रूप में की गई है।
विज्ञापन


पुलिस वाला बनकर किया अपहरण 
बरामद अपहृत व्यवसायी ने बताया कि उसे सभी आरोपितों ने अपने को पुलिस वाला बताकर अपहरण कर लिया। पांच लाख की मांग कर रहे थे। इंकार करने पर एक बगीचा में ले गये, जहां वे लोग विवेक के साथ मारपीट करने लगे। फिर गाड़ी में बंद कर उसे कहीं और ले जाने लगे। पूछताछ में बरामद युवक ने खुद  को हीरा व्यवसायी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा व्यवसायी ने सुनाई अलग कहानी 
हीरा व्यवसायी ने बताया कि नोटबंदी के दौरान वह आगरा शहर से अपने मालिक के घर से 45 लाख रुपये चोरी कर घर ले आया था। इससे अपना भव्य घर का निर्माण कराया। इसी कारण बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस को इन बातों पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस का यह भी कहना है कि यह पूरा मामला शराब कारोबार से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पतोर ओपी प्रभारी शिव नारायण कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed