फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dhirendra Shastri: Application to Baba of Bageshwar incomplete, no hearing VIP slip of Lalu daughter Rohini

Dhirendra Shastri : बागेश्वर वाले बाबा के पास अर्जी रही अधूरी, धुर विरोधी VIP की पर्ची पर भी सुनवाई नहीं

Mon, 15 May 2023 07:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 May 2023 07:08 AM IST
सार

Baba Bageshwar Dham : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास पर्ची के जरिए अर्जी लगाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस प्रोग्राम के कैंसिल होने से कष्ट है। वैसे, अर्जी तो वीआईपी विरोधी की भी पड़ी रह गई।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri: Application to Baba of Bageshwar incomplete, no hearing VIP slip of Lalu daughter Rohini
बाबा का दिव्य दरबार कैंसिल होने से VIP पर्ची भी अधूरी रह गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा के पास पर्ची के जरिए अर्जी का कितना प्रभाव है, यह पहले से सीधा अनुभव रखने वाले सही-सही जानते होंगे। लेकिन, बिहार समेत आसपास के राज्यों और नेपाल तक से आए श्रद्धालु इस पर्ची-अर्जी कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राज्य के कई हिस्सों में देर रात मौसम बदला है। सोमवार सुबह पटना का भी मौसम बदल जाए तो संभव है कि यह कार्यक्रम हो भी जाए। लेकिन, अबतक की भीड़-गर्मी ने तो इसकी संभावना खत्म कर दी है। ऐसे में अर्जी की आस अधूरी रह गई। इस आस में वीआईपी अर्जी भी किनारे पड़ी रह गई।

विज्ञापन


कतार में सशरीर से लेकर वर्चुअल अर्जी तक
रविवार की शाम कथा के दौरान ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने कथा के दौरान दिव्य दरबार और पर्ची कार्यक्रम रद्द करने की आशंका जताई थी। इसके बाद देर रात आयोजन समिति द्वारा भीड़-गर्मी को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया लेकिन हनुमंत कथा जारी रहने की बात कही गई। पर्ची कार्यक्रम कैसिंल होने से दिव्य दरबार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं में निराशा है। सोमवार देर रात अमर उजाला ने कुछ श्रद्धालु से बातचीत की तो पता चला सशरीर पर्ची की अर्जी लगाने वालों में कोई नेपाल से आया था तो कोई बंगाल। कोई उत्तर प्रदेश से आया था तो कोई उड़ीसा और झारखंड। यह पिछले दो-तीन दिन से बाबा के दरबार में पर्ची कार्यक्रम का भी इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं रविवार सुबह लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने भी पर्ची की अर्जी लगाई गई। हालांकि, उन्होंने यह अर्जी सोशल मीडिया से लगाई थी। रोहिणी ने लिखा था, "पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है- बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी करनी पूर्ति है।" 
विज्ञापन

 

Dhirendra Shastri: Application to Baba of Bageshwar incomplete, no hearing VIP slip of Lalu daughter Rohini
बागेश्वर वाले बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आयोजन समिति की अपील- घर से टीवी पर देखें कार्यक्रम 
आयोजन समिति ने कहा है कि सूर्यास्त से पहले हनुंमत कथा का समापन हो जाएगा। संभावना है कि कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रखा जाएगा। इधर, योजना समिति की ओर से अपील की गई है कि भीड़ और गर्मी को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। जो श्रद्धालु सोमवार को तरैत पाली मठ पहुंचने वाले थे, वह अब घर से अपना कार्यक्रम देखें। पंडाल की क्षमता 3 लाख है लेकिन करीब 7 लाख लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed