फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   demonetisation: Modi's Notebandi will meet same fate as Congress' Nasbandi: Lalu Prasad

नोटबंदी की नसबंदी से तुलना कर लालू ने चेताया, 50 दिन पूरे होते ही बड़ा आंदोलन

Sat, 17 Dec 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
demonetisation: Modi's Notebandi will meet same fate as Congress' Nasbandi: Lalu Prasad
लालू और नीतीश - फोटो : file photo

नोटबंदी पर अब लालू प्रसाद यादव का गुस्सा फूटा है। आरजेडी प्रमुख शनिवार को नोटबंदी के मुद्दे पर पार्टी नेताओं से पहली बार बात कर रहे थे। इस दौरान लालू ने कहा कि केंद्र की योजना नोटबंदी का वही हाल होगा जो 1970 में कांग्रेस के शासन में नसबंदी का हुआ था। लालू ने कहा कि नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने वाले हैं। इसके बाद उनकी पार्टी नीतीश की जदयू के साथ मिलकर मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

विज्ञापन

 
हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से सहमति जता चुके हैं। सभी विपक्षी दलों में नीतीश ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने कालेधन के खिलाफ लड़ाई में एक पीएम मोदी के नोटबंदी के कदम की सराहना की और उसे अहम करार दिया। ऐसे में वह लालू के साथ नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन में मंच साझा करेंगे, यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के नेताओं से यह भी कहा कि पीएम मोदी ने जनता से वादा किया था कि विदेशों में जमा कालाधन वापस लाया जाएगा और 15 लाख रुपये लोगों के खातों में डाले जाएंगे, उसका क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने कहा कि उन्होंने एक अर्थशास्त्री को बुलाया है, जो नोटबंदी की समीक्षा करेगा, इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

पीएम मोदी ने मांगे थे 50 दिन, इसके बाद क्या?

demonetisation: Modi's Notebandi will meet same fate as Congress' Nasbandi: Lalu Prasad
पीएम मोदी - फोटो : file photo
नोटबंदी के खिलाफ लालू का हल्ला बोल पहली दफा नहीं है, 8 नवंबर के बाद से ही लालू इस फैसले का विरोध करते आए हैं, और अब पार्टी के विधायकों-सांसदों से इस मुद्दे पर बात की है। उधर पीएम, मोदी लगातार अपनी जनसभाओं में देश की जनता को यह दिलासा देनी की हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि नोटबंदी के जरिए देश से भ्रष्टाचार और कालाधन दूर करने में कामयाबी मिलेगी, साथ ही वे देशवासियों को कैशलेस लेनदेन के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने नोटबंदी को गैरवाजिब करार दिया है और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार जनता के बीच जाकर पीएम मोदी के फैसले को गैरजरूरी बताकर जनता से सहानभूति तलाश रहे हैं, ताकि कांग्रेस खोई जमीन वापस पा सके। 

राहुल के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के फैसले का कड़ा विरोध कर रही हैं।

वहीं, अब तक इस फैसले बाद से बैंकों और एटीएमों में लगी लंबी कतारें कम हम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश में अब तक 100 से ज्यादा मौंते बैंकों की चौखट पर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed