फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   delhi-traffic-jam-ranchi-new-delhi-garib-rath-express-train-cancelled-october-9

रांची से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, कई ट्रेनें रद्द

Fri, 09 Oct 2026 05:03 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Oct 2026 05:03 PM IST
सार

दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क जाम की आशंका के चलते रेलवे ने रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रांची से 9 अक्तूबर को शाम 4:25 बजे रवाना होने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस की यात्रा भी रद्द रहेगी।

विज्ञापन
delhi-traffic-jam-ranchi-new-delhi-garib-rath-express-train-cancelled-october-9
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द। फाइल फोटो - फोटो : ARchive

विस्तार

दिल्ली में प्रदर्शनों एवं  प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास भीषण सड़क यातायात जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने 9 अक्तूबर की दोपहर बाद चलने वाली रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


स्टेशनों पर यातायात की समस्या
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 अक्तूबर  को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात अत्यधिक प्रभावित रहने की संभावना है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए 9 अक्तूबर को दोपहर 02:00 बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होने वाली और 10 अक्तूबर को सुबह 04:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी मेल तथा एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इस निर्णय के तहत ट्रेन संख्या 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस की यात्रा रद्द रहेगी। यह ट्रेन सामान्य समय सारणी के अनुसार रांची से शाम 16:25 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह करीब 11:10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी ने किया है विरोध प्रदर्शन का आह्वान
ट्रेनों को रद्द करने का यह कदम राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से पहले उठाया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस प्रदर्शन के कारण राजधानी की सड़कों पर भारी भीड़ जुटने और यातायात व्यवस्था ठप होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक औपचारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ट्रेनों के निरस्तीकरण का सीधा संबंध इस राजनीतिक प्रदर्शन से ही है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर केवल सड़क यातायात की संभावित बाधा को ही इसका मुख्य कारण बताया है।


ये भी पढ़ें- झारखंड में पुलिस पर बर्बरता का आरोप: आदिवासी महिला को थाने में पीटा, सीएम ने लिया संज्ञान; मांगी रिपोर्ट

यात्रियों के लिए आवश्यक सलाह
रेल प्रशासन ने प्रभावित रेलगाड़ियों में अग्रिम आरक्षण कराने वाले सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट, एनटीईएस एप या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे नियमों के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों के सभी वैध टिकटों का पूरा पैसा यात्रियों को वापस लौटाया जाएगा। झारखंड और रांची क्षेत्र से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए समय रहते यात्रा के अन्य वैकल्पिक साधनों का चयन करने का परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed