{"_id":"6ac8b0f0f964db7d370ff080","slug":"latehar-tribal-woman-police-assault-allegation-hemant-soren-orders-probe-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में पुलिस पर बर्बरता का आरोप: आदिवासी महिला को थाने में पीटा, सीएम ने लिया संज्ञान; मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में पुलिस पर बर्बरता का आरोप: आदिवासी महिला को थाने में पीटा, सीएम ने लिया संज्ञान; मांगी रिपोर्ट
Fri, 09 Oct 2026 02:46 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:46 PM IST
सार
झारखंड के लातेहार में आदिवासी महिला ने पुलिसकर्मियों पर थाने में टांगकर पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में एक आदिवासी महिला के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार पुलिस को तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हेरंज गांव की निवासी पुनिया देवी ने बरियातू थाने के थाना प्रभारी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर थाने में टांगकर पीटने तथा जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया के जरिये पुलिस प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
बकरी चराने के दौरान पुलिस की बर्बरता
झारखंड जनाधिकार महासभा के अनुसार, यह घटना 5 अक्तूबर को दोपहर के समय घटी। पीड़ित महिला पुनिया देवी अपने गांव के पास बकरी चरा रही थीं। उसी दौरान बरियातू थाना के थाना प्रभारी अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ सादे कपड़ों में वहां पहुंचे। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वजह के उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी महिला को जबरन रास्ते भर पीटते और अभद्र व्यवहार करते हुए थाने ले गए। इसके बाद उन्हें पूरी रात थाने में हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया।
थाने में प्रताड़ना और जातिसूचक गालियां
पीड़ित महिला का आरोप है कि बरियातू थाने में ले जाकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें उल्टा टांग दिया और निर्दयता से पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए जातिसूचक गालियां भी दीं। प्रताड़ना का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, बल्कि महिला को अगले दिन देर रात को थाने से रिहा किया गया। थाने में हुई इस कथित प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार के कारण पीड़ित महिला की हालत बिगड़ गई। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय निवासियों, आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मधुबनी में तस्कर सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: हीरा महासेठ उर्फ चाची के ठिकानों पर छापेमारी; दुकान और गोदाम सील
मुख्यमंत्री के निर्देश और संगठनों की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार पुलिस को तुरंत जांच शुरू करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की स्थिति राज्य में किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। वहीं दूसरी ओर, झारखंड जनाधिकार महासभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संगठनों ने आरोपी थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रताड़ना निवारण अधिनियम यानी एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।