{"_id":"59c2f6804f1c1b23688b5a22","slug":"defamation-case-hearing-filed-against-lalu-tejaswi-on-7-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"सृजन घोटाला: मानहानि के मुकदमे में लालू, तेजस्वी के खिलाफ सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सृजन घोटाला: मानहानि के मुकदमे में लालू, तेजस्वी के खिलाफ सुनवाई टली
एजेंसी/ पटना
Updated Thu, 21 Sep 2017 04:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
सृजन घोटाले में कथित रूप से एक व्यापारी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ बुधवार को सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
रत्न और आभूषण के व्यापारी रवि जालान ने राजद सुप्रीम और उनके पुत्र के खिलाफ मंगलवार को मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायतकर्ता के वकील के बुधवार को अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई 7 अक्तूबर के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन
जालान ने अपनी शिकायत में कहा था कि लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी ने कथित सृजन घोटाले में शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। शिकायतकर्ता ने अपने दावे के समर्थन में शिकायत के साथ समाचारपत्रों की क्लिपिंग भी लगाई।
विज्ञापन