बिहार: आदित्य हत्याकांड में MLC के बेटे समेत चार दोषी, मां बोली- ये बड़ा निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य सचदेवा हत्याकांड मामले में रॉकी यादव को दोषी करार दिया गया है। रॉकी यादव के साथ चारों आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले में चारों दोषियों की सजा का ऐलान 6 सितंबर को होगा। बता दें कि सात मई 2016 को 19 साल के आदित्य सचदेवा की बिहार के गया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेडीयू की विधायक मनोरमा देवी का बेटे रॉकी यादव को दोषी करार दिया गया है।
आदित्य सचदेवा की मां ने इस फैसले पर कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये एक बहुत बड़ा निर्णय है।Rocky Yadav & 3 others pronounced guilty in Aditya Sachdeva murder case by Gaya District Court. Quantum of sentence on 6 Sept. pic.twitter.com/mZ3PBYRC4K
— ANI (@ANI) August 31, 2017विज्ञापन
We thank the judiciary, it is a very big decision: Chand Sachdeva,mother of #AdityaSachdeva #Gaya pic.twitter.com/j5BnErwexw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 31, 2017
आरोपी रॉकी यादव जेडीयू से निकाली गईं एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है, जिसने गुस्से में आकर 12वीं छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रॉकी के साथ उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी, जिनमें उसके पिता भी शामिल हैं। इस केस में कई बड़े मोड़ आए हैं, जिसमें सबसे बड़ा पिछले साल अक्तूबर में रॉकी को जमानत दे दी गई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने ये जमानत रद्द कर दी थी।
पढ़ें: बिहार रोडरेजः रॉकी यादव की मां और पिता को मिली जमानत
मालूम हो कि इसी साल मई महीने में ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद में आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रॉकी यादव पर लगा था और पुलिस ने रॉकी यादव को गिरफ्तार किया था। रॉकी यादव को इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। बीते बृहस्पतिवार को पटना हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी।
कौन है रॉकी यादव?
रॉकी उर्फ राकेश रंजन यादव पर बिहार के गया में आदित्य नाम के छात्र की हत्या का आरोप है। रॉकी निशानेबाजी का शौकीन रहा है। रॉकी की शुरुआती पढ़ाई रांची के बिशप कॉन्वेट स्कूल से हुई है। दिल्ली के एयरफोर्स से स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई के बाद दिल्ली में जेएनयू से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल जेएनयू से ही एमए के फाइनल ईयर की पढ़ाई करने के साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहा है।
वहीं रॉकी की मां मनोरमा देवी जेडीयू से विधान परिषद सदस्य हैं। रॉकी के पिता बिंदी यादव इलाके के बाहुबली हैं और बिंदी पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बिंदी यादव नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।
पिछले मई महीने में ओवरटेक करने को लेकर लैंडरोवर में सवार रॉकी यादव ने स्विफ्ट कार में सवार आदित्य सचदेवा को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव और उसके अंगरक्षक को भी गिरफ्तार किया था।