फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Death of CSP operator in Kishanganj sparks sensation; family suspects robbery.

बिहार: किशनगंज में सीएसपी संचालक की मौत से सनसनी, परिजनों ने लूट की जताई आशंका

Wed, 23 Sep 2026 05:23 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 05:23 PM IST
सार

किशनगंज में सीएसपी संचालक तौहीद आलम सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने नशीला पदार्थ देकर लूट की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Death of CSP operator in Kishanganj sparks sensation; family suspects robbery.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले में सीएसपी संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखानी थाना क्षेत्र के मीरभिट्टा निवासी तौहीद आलम के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बैंक से लौटने के दौरान बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उनके साथ लूटपाट की।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, तौहीद आलम बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। वापसी के दौरान वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल पौआखाली अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगंज रेफर कर दिया। किशनगंज के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: दो गोलियों की आवाज और खत्म हो गई दो जिंदगियां! सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद की जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को आशंका है कि बदमाशों ने नशीला पदार्थ देकर उनके साथ लूटपाट की। हालांकि, उनके पास से कितनी राशि गायब हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। तौहीद आलम लोहागाड़ा में सीएसपी का संचालन करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान तीन लोग बाइक से वहां पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed