फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Death of a young man who went to his in-laws house in Bettiah in suspicious condition; Family alleges murder

Bihar: ससुराल गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत; परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप, पत्नी ने कही ये बात

Sat, 02 Sep 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Sep 2023 07:46 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया में अपने ससुराल गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक की पत्नी ने ऐसी बात बता दी जिससे अब पुलिस भी फेर में पड़ गई है। फिलहाल सभी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Death of a young man who went to his in-laws house in Bettiah in suspicious condition; Family alleges murder
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में ससुराल गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजन उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव की है। मृतक के चाचा ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी का मायके में ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था। इस कारण उसने उसके भतीजे को बुलाकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी लालजी मुखिया के बेटे सुरेंद्र मुखिया (25) के रूप में की गई है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक सुरेंद्र के चाचा विनोद मुखिया ने पुलिस को बताया है कि उसके भतीजे को ससुराल वालों ने साजिश के तहत जहर पिलाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि उसके पति को शराब के नशे की लत थी। उनके शराब नहीं छोड़ने के कारण वह दो साल पहले ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई। अभी योगापट्टी थाना के भटवलिया गांव में रह रही है। अस्पताल ओपी प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगापट्टी पीएचसी के पास गढ्ढे में गिरा मिला था युवक
पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र के चाचा विनोद मुखिया ने बताया कि उसकी शादी योगापट्टी थाना के भटवलिया निवासी कोदई मुखिया की बेटी शोभा देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा सुकट (5) और एक बेटी राधा (3) है। शुक्रवार की दोपहर सुरेंद्र की पत्नी शोभा, सास, ससुर, साला और एक नर्स ने कॉल किया। सभी ने उसे बुलाया। उसके बाद वह अपने ससुराल भटवलिया के लिए निकल गया। रात में नौ बजे उसके ससुर कोदई मुखिया ने सुरेंद्र के पिता लालजी मुखिया के मोबाइल पर फोन कर बताया कि आपका लड़का योगापट्टी पीएचसी के पास एक गढ्ढे में गिर गया है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। ससुराल वाले सुरेंद्र को लेकर जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विनोद मुखिया ने बताया कि उसका भतीजा सुरेंद्र मुखिया चार दिन पहले ही चंडीगढ़ से कमाकर घर लौटा था। उसकी पत्नी शोभा देवी बच्चों के साथ दो साल से मायके में रह रही थी। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि जहर देकर सुरेंद्र की हत्या कर दी है।


‘सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे’
मृतक सुरेंद्र की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि उसके पति शराब पीने के आदी थे। उनके नशे के चलते वह घर छोड़कर अपने मायके चली आई थी। उसके बाद गुजर-बसर करने के लिए वह योगापट्टी के एक निजी हॉस्पिटल में काम करती है। रात में नौ बजे सूचना मिली कि सुरेंद्र योगापट्टी पीएचसी के पास एक गढ्ढे में गिरे हुए हैं। उन्हें उठाकर जीएमसीएच लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed