फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of youth from Bihar found hanging in Tamil Nadu

Bihar: तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे सिकंदरा के युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 26 Feb 2023 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Feb 2023 05:16 PM IST
सार

तमिलनाडु के दासनपुर में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी कर रहे सिकंदरा निवासी एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Dead body of youth from Bihar found hanging in Tamil Nadu
रोते बिलखते परिजन व मोनू की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तमिलनाडु के दासनपुर मजदूरी करने गए सिकंदरा के एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक युवक की पहचान सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 12 रविदास टोला निवासी कृष्ण दास के 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिकंदरा निवासी कृष्ण दास के दो पुत्र तुलसी कुमार और सोनू कुमार पिछले पांच वर्षों से तमिलनाडु के दासनपुर में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी कर रहे हैं। तीन माह पूर्व तुलसी कुमार के सांझले भाई मोनू कुमार भी तमिलनाडु के दासनपुर चला गया था। तीनों भाई एक ही कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार की शाम जब दोनों भाई कंपनी से काम कर वापस आए तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। फंदे से मोनू कुमार का शव लटका हुआ है। भाइयों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मोनू के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों में दहशत, पहले भी हुए हादसे
इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि इसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। एक सप्ताह पूर्व भी तमिलनाडु के तिरुपुर में सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर निवासी दो भाइयों पर हमला कर एक भाई की हत्या कर दी गई थी। इन दो घटनाओं से अलग दूसरे तरह के नए-पुराने वीडियो को जोड़कर अफवाह फैलाए जाने की वजह से माहौल और खराब हो गया। अफवाहों के कारण हजारों की संख्या में मजदूर तमिलनाडु से पलायन करने को भी मजबूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed