Bihar: फंदे से लटका मिला होटल मालिक का शव; चार रोज पहले चुना गया था रोटरी लेक टाउन का प्रेसिडेंट
छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे से लटका देख बूढ़ी मां चिल्लाने लगी। आसपास के लोग दौड़ कर आए और जब तक उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान आदर्श होटल के मालिक नवनीत रंजन (35) के रूप में हुई है। नवनीत रंजन रोटरी लेक टाउन का प्रेसिडेंट बना था। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात की है।
घटना के बारे में मृतक की वृद्ध मां इंदु देवी ने बताया कि बीती रात नवनीत रंजन होटल से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घर गया। जब मां ने खाने को कहा तो उसने कहा कि होटल पर खाना खाकर आया हूं। सोने जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि सुबह जब मैं उठ कर उसके कमरे में गई तो वह सो रहा था। दस बजे के करीब खाना बनाने के बाद जब जगाने गई तो देखा कि वह पंखे से गले में फंदा डालकर लटका हुआ था। उसकी मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नवनीत रंजन के आत्महत्या कर लेने के बाद शोकाकुल परिजन
2016 में हुई थी शादी, एक साल बाद हुआ तलाक
मृतक की मां इंदु देवी ने बताया कि नवनीत की शादी साल 2016 में हुई थी। 2017 में उसके पिता मोहन प्रसाद की मौत हो गई थी। उसके बाद पत्नी को तलाक दे दिया। इसके लिए उसने 20 लाख रुपये अपनी पत्नी को देकर तलाक लिया था। तब से बूढ़ी मां के साथ अकेले रहता था। नवनीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो भाई विदेश में रहते हैं।
चार रोज पहले चुना गया था रोटरी लेक टाउन का प्रेसिडेंट
नवनीत की मां ने बताया कि चार रोज पहले ही उसे सामाजिक संगठन रोटरी लेक टाउन का प्रेसिडेंट चुना गया था, जिससे वह काफी खुश था। प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद उसने कहा कि मुझे सभी लोग बहुत मानते हैं। बड़ी जिम्मेवारी मिली है।
छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो देखा उसके शव को घर वालों ने उतार कर बेड पर लिटाया हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।