फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of OT incharge found in the hostel of a hospital in Patna, was the wife of an army staff.

Bihar News : पटना के एक फेमस अस्पताल के हॉस्टल में मिली ओटी इंचार्ज की लाश, आर्मी स्टाफ की पत्नी थी

Sun, 26 Nov 2023 11:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Nov 2023 11:36 AM IST
सार

Patna News : दीप शिखा के पति राजन त्रिवेदी आर्मी में ओटी असिस्टेंट के पद पर काम कर रहे। वह भारत-चीन  बॉर्डर के पास स्थित तवांग अस्पताल में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Dead body of OT incharge found in the hostel of a hospital in Patna, was the wife of an army staff.
लाल घेरे में दीप शिखा कुमारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाईपास थाने की पुलिस ने एक अस्पताल के हॉस्टल के कमरे से संदिग्ध परिस्थिति में एक आर्मी स्टाफ की पत्नी की पत्नी की लाश मिली है। हालांकि, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


इधर, घटना की पुष्टि करते हुए बाइपास थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में ओटी प्रभारी का शव पटना के एक अस्पताल के कमरे से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणो का खुलासा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पटना के बिग अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में ओटी प्रभारी के रूप में दीप शिखा कुमारी (27 वर्ष) काम करती थी। दीप शिखा के पति राजन त्रिवेदी आर्मी में ओटी असिस्टेंट के पद पर काम कर रहे। वह भारत-चीन  बॉर्डर के पास स्थित तवांग अस्पताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले- हत्या की आशंका
दीपशिखा के पिता मनोज कुमार जो मूल रूप से सरैया मुजफ्फरपुर के निवासी हैं ने बताया कि 2020 में दीपशिखा की शादी राजन त्रिवेदी से हुई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को दीपशिखा को लखनऊ नर्सिंग की एक परीक्षा देने जाना था। उन्होंने बताया कि बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में दीप शिखा पिछले दो वर्षों से ओटी प्रभारी के रूप में काम कर रही थी। उन्हें आशंका है कि दीपशिखा के हत्या की गई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा
वहीं घटना की जांच कर रही बाईपास थाने की पीएसआई सोनी कुमारी ने बताया कि दीपशिखा के शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। आत्महत्या का मामला भी नहीं प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed