{"_id":"63f724d4a38a2911ab0be5f7","slug":"dead-body-of-lic-agent-found-on-railway-track-in-samastipur-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur: रेलवे ट्रैक पर मिला एलआईसी एजेंट का शव, मोबाइल फोन से सिम गायब, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur: रेलवे ट्रैक पर मिला एलआईसी एजेंट का शव, मोबाइल फोन से सिम गायब, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 23 Feb 2023 02:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:03 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले एलआईसी एजेंट का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। बीती शाम काम से लौटने के बाद खरीदारी करने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला एलआईसी एजेंट का शव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के पास समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के 50 नंबर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर एलआईसी एजेंट का क्षत-विक्षत शव मिला है। मृतक की पहचान शहर के मगरदही खरीदाबाद मोहल्ला के सुरेंद्र प्रसाद महतो के पुत्र अनिल कुमार (55) के रूप में की गई है। मुफस्सिल पुलिस ने रेलवे ट्रैक से उनका शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई अनिल शाम करीब 5:00 बजे एलआईसी कार्यालय से लौटने के बाद घरेलू सामान की खरीदारी के लिए घर से साइकिल पर निकले थे। रात भर वह घर नहीं लौटे, जिसके बाद मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को रात डेढ़ बजे दी गई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी रही। इस दौरान सुबह करीब दस बजे सूचना मिली की रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। परिवार के लोग जब दूधपुरा रेलवे गुमटी के पास पहुंचे तो शव अनिल कुमार का निकला। परिवार के लोगों का आरोप है कि बदमाशों ने अनिल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया, ताकि यह मामला हादसा का नजर आए।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक एलआईसी एजेंट के भाई अरुण कुमार का कहना है कि उनके भाई ब्याज पर भी पैसा दिया करते थे। कर्ज लेने वाले से हमेशा तगादा किया करते थे। संभवत इसी कारण से इनकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर उनका मोबाइल फोन मिला है, लेकिन मोबाइल में सिम नहीं है। इससे लग रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रखा फेंका गया है।
विज्ञापन
उधर, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पहली नजर में यह मामला रन ओवर का लग रहा है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार वाले हत्या की आशंका का आवेदन देंगे तो इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।