फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of BJP leader found in sugarcane field in Bettiah, family suspects murder

Bettiah: बीजेपी नेता का शव गन्ने के खेत में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

मृतक के बेटे का कहना है कि उनके पिता गांव के ही अपने दोस्त के घर रविवार रात खाना खाने गए थे। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटे। फिर सोमवार सुबह दोस्त के घर के पास ही गन्ने के खेत में उनका शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of BJP leader found in sugarcane field in Bettiah, family suspects murder
गांव के ही अपने दोस्त के यहां खाना खाने गए थे बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में बीजेपी नेता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी भुनेश्वर भगत (60) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


रविवार को अपने दोस्त के यहां खाना खाने गए थे बीजेपी नेता
मृतक के बेटे विजय भगत ने बताया कि उनके पिता भुनेश्वर भगत गांव के ही अपने दोस्त कौशल सिंह के घर रविवार रात खाना खाने गए थे। लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटे तब हम लोग कौशल सिंह के घर पूछताछ करने गए। जहां बताया गया कि आपके पिताजी खाना खाकर चले गए हैं। लेकिन सोमवार सुबह कौशल सिंह के घर के पास ही गन्ने के खेत में उनके पिता का शव मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या कौशल सिंह ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मैं खुद पहुंचा था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed