फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of an unknown person found naked from a water filled pit in Samastipur

Bihar: पानी भरे गड्ढे से नग्न अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शरीर पर चोट के कई निशान; हत्या की आशंका

Sat, 05 Aug 2023 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Aug 2023 02:45 PM IST
सार

Bihar Police: समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के मरीचा चौर में शनिवार सुबह गड्ढेनुमा तालाब में एक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला है। उस पर चोट के निशान भी पाएं गए हैं। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि हलई ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of an unknown person found naked from a water filled pit in Samastipur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के मरीचा चौर में शनिवार सुबह पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में बरामद किया। युवक की हत्या पीट-पीट कर की गई है। उसके शरीर पर कई स्थान पर चोट के निशान मिले हैं। मृत व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई गई है। हलई पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह चौर की ओर शौच करने गए लोगों ने पानी भरे गढ्ढे में शव देखकर शोर मचाया। उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ में से किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


शरीर पर मिले जख्म के निशान
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का शव पानी भरे गड्ढे में नग्न अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर कई स्थानों पर जख्म के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई, फिर शव को गड्ढे में लाकर फेंक दिया गया। माना यह भी जा रहा है कि संभव है हत्या के पीछे अवैध संबंध हो। चूंकि शव नग्न अवस्था में पाया गया है, जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभव है परिवार के लोगों ने उसे देख लिया हो। उसके बाद इसकी पीट-पीट कर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलई ओपी प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि शख्स की हत्या पीटपीट कर की गई है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed