{"_id":"5c3a3277bdec22731e1ab91a","slug":"daughter-of-ram-vilas-paswan-stood-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासवान के विरोध में उतरीं उनकी बेटी आशा, कहा- माफी मांगें वरना होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासवान के विरोध में उतरीं उनकी बेटी आशा, कहा- माफी मांगें वरना होगा आंदोलन
Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan
केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के खिलाफ उनकी बेटी ने मोर्चा खोल दिया है। राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने के कारण उनकी बेटी आशा देवी बेहद नाराज हैं। आशा ने कहा कि उनकी मां को अंगूठा छाप होने के कारण ही पासवान ने छोड़ा था।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री को अंगूठा छाप कह कर पूरे महिला समाज को अपमानित किया है। इसके लिए उन्हें राबड़ी देवी से माफी मांगनी होगी, नहीं तो उनके खिलाफ वो आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
आशा देवी का कहना है कि अगर उनके पिता माफी नहीं मांगते हैं तो वो लोजपा दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगी, साथ ही उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान ने कहा था कि नारा लगाते-लगाते लोग अंगूठा छाप को सीएम बना देते हैं।
विज्ञापन