Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Woman dies after speeding truck hits shop

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, महिला दुकानदार की मौत, तीन लोग हुए जख्मी; लोगों ने किया सड़क जाम

Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

Bihar News: जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मारक चौक के समीप शनिवार अल सुबह रफ्तार के कहर की वजह से एक महिला दुकानदार की मौत हो गई। वहीं तीन महिला ग्राहक जख्मी हो गई।

विज्ञापन
Woman dies after speeding truck hits shop
तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दलसिंहसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अचानक स्मारक चौक स्थित शांति स्वीट्स एंड चाट हाउस नामक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान संचालक विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी (55 ) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन महिला ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गई । सभी जख्मी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में दुकान में मीना देवी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्रक संख्या एचआर 69 A 1513 को जब्त कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विक्रमपुर बांदे निवासी चालक अमरजीत कुमार को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलसिंहसराय-बजरंगी चौक पथ को स्मारक चौक के समीप आगजनी कर जाम कर दिया। 

विज्ञापन


सीमेंट लेकर जा रही थी ट्रक, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
चालक ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि यह कर्पूरी ग्राम स्थित रैंक प्वाइंट से सीमेंट लेकर साहिट वृंदावन स्थित निर्माणाधीन एनएच 122बी के स्टोर जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह घटना घटी। उधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, एसएचओ फिरोज आलम व सीओ कुमार हर्ष द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed